मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार कल, 30 मंत्री लेंगे शपथ; आज पटना पहुंचेंगे अमित शाह और नितिन नवीन, कल आएंगे नरेंद्र मोदी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार में सम्राट सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार गुरुवार (7 मई) को होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इस कैबिनेट विस्तार में करीब 30 मंत्री शपथ लेंगे। कार्यक्रम को लेकर राजधानी पटना में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समारोह से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेता नितिन नवीन आज शाम पटना पहुंचेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 28 से 30 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। समारोह में जेपी नड्डा, नीतीश कुमार सहित NDA के कई वरिष्ठ नेता और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं।

सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय

सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिपरिषद में भाजपा और जदयू को लगभग 16-16 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, लोजपा (आर) को 2 और अन्य सहयोगी दलों को 1-1 मंत्री पद दिए जाने की संभावना है। जदयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री समेत करीब 12 नए चेहरे शामिल हो सकते हैं, जबकि भाजपा से 13-14 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान: CM पद छोड़ने से ममता बनर्जी का इनकार, महेश जेठमलानी का हमला

हाईटेक सुरक्षा और खास इंतजाम

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए ‘ब्लू बुक’ प्रोटोकॉल के तहत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। समारोह स्थल पर VVIP और VIP के लिए अलग पंडाल बनाए गए हैं और तीन हेलीपैड भी तैयार किए जा रहे हैं। इस बार कैबिनेट में नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है, जबकि कुछ सीटें भविष्य के विस्तार के लिए खाली रखी जा सकती हैं।

https://samacharpost.live/2026/05/mamata-banerjee-resignation-row-mahesh-jethmalani-reaction-west-bengal-election-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment