Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर तीन के पास खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा एक युवक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक किसी कारणवश मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आते ही वह तेज करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को नीचे उतारा और तुरंत अस्पताल भेजा, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी।
यह भी पढ़ें: रांची रिंग रोड पर भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से कार पलटी, दो की हालत गंभीर
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। युवक की पहचान की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच जारी है। हालत नाजुक, घायल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। रेलवे प्रशासन भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।