मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में B.Ed, M.Ed और B.P.Ed प्रवेश परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य में 10 मई 2026 को होने वाली B.Ed, M.Ed और B.P.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला झारखण्ड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए लिया है। पर्षद द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, परीक्षा पहले 10 मई (रविवार) को राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होनी थी। अब यह परीक्षा निर्धारित तिथि पर नहीं होगी और अगली तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

कब आएगी नई तारीख?

झारखण्ड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने बताया है कि नई परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और अखबारों के माध्यम से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।

यह भी पढ़ें: रांची रिंग रोड पर भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से कार पलटी, दो की हालत गंभीर

छात्रों में असमंजस

परीक्षा टलने से अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है। कई छात्र लंबे समय से तैयारी कर रहे थे, उनकी रणनीति प्रभावित हुई है वहीं कुछ छात्रों का मानना है कि उन्हें तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। पर्षद ने साफ कहा है कि उम्मीदवार किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। गौरतलब है कि 2025 में भी झारखंड की एक प्रवेश परीक्षा को लेकर विवाद हुआ था, जब परिणाम रद्द करना पड़ा था। ऐसे में इस बार परीक्षा स्थगित होने के बाद छात्र सतर्क हैं और जल्द नई तारीख घोषित करने की मांग कर रहे हैं।

https://samacharpost.live/2026/05/ranchi-ring-road-accident-truck-car-collision-family-injured-road-safety-issue/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment