मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा के पॉश इलाके में चोरी: खिड़की का ग्रिल काटकर घर में घुसे चोर, नकदी समेत सामान ले उड़े

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : जामताड़ा शहर के कोर्ट रोड स्थित शिव धाम मुहल्ले में चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बदमाशों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित चंदन राउत किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने घर का फायदा उठाया। चोरों ने खिड़की का लोहे का ग्रिल काटकर घर में प्रवेश किया और अंदर घुसकर अलमारी के ताले तोड़ दिए।

नकदी और सामान लेकर फरार

पीड़ित के मुताबिक, चोर करीब 7 हजार रुपये नकद के अलावा अन्य जरूरी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। घटना का पता तब चला जब चंदन राउत घर लौटे। घर की हालत देखकर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग जुट गए। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें: बीसीसीएल आउटसोर्सिंग माइंस में बड़ा हादसा, सीनियर सुपरवाइजर की मौत

पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे

मामले को लेकर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया गया है।

https://samacharpost.live/2026/05/dhanbad-bccl-mine-accident-supervisor-death-volvo-vehicle/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment