Samachar Post रिपोर्टर,गढ़वा :गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र स्थित कधवन गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सोन नदी में नहाने के दौरान एक नाबालिग लड़की की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आंचल कुमारी अपनी बड़ी बहन कविता कुमारी के साथ घर के पास नदी में स्नान करने गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई।
यह भी पढ़ें :विनीत तिवारी हत्याकांड के बाद पलामू में पुलिस सख्त, आरोपी के करीबियों पर कार्रवाई तेज
ग्रामीणों ने शुरू किया रेस्क्यू
बहन के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आंचल का शव नदी से बरामद किया गया।
पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, हरिहरपुर ओपी प्रभारी और पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। घटना के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने का विरोध किया, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि, पुलिस की समझाइश के बाद करीब दो घंटे में परिजन मान गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोग इस हादसे से गमगीन हैं।
Reporter | Samachar Post