विधानसभा में उठी दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग, स्कूल पाठ्यक्रम में जीवनी शामिल करने का सुझाव

Samachar Post डेस्क, रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत में ही पौड़ेयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की जोरदार मांग की। उन्होंने सदन से आग्रह किया कि विधानसभा इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजे।

विधायक प्रदीप यादव का बयान

  • शिबू सोरेन ने झारखंड के अधिकार, आदिवासी अस्मिता और सामाजिक न्याय के लिए जीवनभर संघर्ष किया।
  • “दूजे के होंठों पर देकर अपनी बात, कोई निशानी छोड़ फिर दुनिया से डोल”, यह पंक्ति उनके जीवन संघर्ष को दर्शाती है।
  • शिबू सोरेन से बड़ा भारत रत्न का कोई पात्र नहीं।

स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल करने का सुझाव

प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी अनुरोध किया कि दिशोम गुरु के संघर्ष, योगदान और जीवन गाथा को राज्य के विद्यालयी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।

  • ताकि नई पीढ़ी प्रेरणा ले सके।
  • और राज्य के इतिहास से परिचित हो सके।

यह भी पढ़ें : पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई : गैंगरेप के 2 आरोपी गिरफ्तार, मध्यप्रदेश की महिला को 13 दिनों तक बनाया बंधक

Share this news

संबंधित खबरें