Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा :झारखंड के चाईबासा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।
यह भी पढ़ें :बंद खदान में डूबी किशोरी का पांचवें दिन मिला शव, चिरकुंडा में पसरा मातम
कोबरा बटालियन और पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन
इस कार्रवाई को कोबरा 209 बटालियन और स्थानीय पुलिस की टीम ने मिलकर अंजाम दिया। तलाशी अभियान के दौरान करीब 5 किलो जिलेटिन सहित अन्य विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद किए गए। यह ऑपरेशन चाईबासा के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाया गया, जहां लंबे समय से माओवादी गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। सुरक्षाबलों ने सघन तलाशी अभियान चलाकर इस बड़ी बरामदगी को अंजाम दिया।
बड़ी साजिश हुई नाकाम
अधिकारियों के मुताबिक, बरामद विस्फोटक और हथियारों का इस्तेमाल बड़ी घटनाओं को अंजाम देने में किया जा सकता था। समय रहते की गई इस कार्रवाई से नक्सलियों की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई है।
लगातार जारी है अभियान
सुरक्षा एजेंसियां क्षेत्र में नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने के लिए लगातार अभियान चला रही हैं। बरामद सामग्री के आधार पर अब आगे की जांच की जा रही है, ताकि जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।
Reporter | Samachar Post