- उत्तर-पश्चिमी जिलों में हीटवेव का असर, दक्षिणी इलाकों में आंधी-बारिश के आसार
Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड में शनिवार को मौसम दो अलग-अलग रूपों में नजर आ रहा है। एक तरफ जहां कुछ जिलों में भीषण गर्मी और लू लोगों को बेहाल करेगी, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में बारिश और आंधी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
इन जिलों में लू का अलर्ट
पलामू, गढ़वा और चतरा जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में लू का प्रकोप देखने को मिलेगा। तेज धूप और गर्म हवाएं चलेंगी, दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा प्रशासन ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और सिर ढककर चलने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें: चाईबासा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 2000 किलो जावा महुआ नष्ट, एक गिरफ्तार
इन इलाकों में बारिश के आसार
वहीं रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में मौसम करवट ले सकता है। आंशिक बादल छाए रहेंगे हल्की से मध्यम बारिश की संभावना, कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, हालांकि उमस बनी रह सकती है।
मौसम बदलने की वजह
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है।हाल की बारिश से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी और आने वाले दिनों में भी दिन में गर्मी और शाम को हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। लू प्रभावित क्षेत्रों में पानी, छाता/टोपी का इस्तेमाल करें बारिश वाले इलाकों में आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें कुल मिलाकर, झारखंड में आज मौसम का मिजाज दो अलग-अलग रूप में लोगों को प्रभावित करेगा।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।