Samachar Post रिपोर्टर,पलामू :झारखंड के पलामू जिले में एक तिलक समारोह उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गया, जब अचानक गोली चलने की घटना हो गई। हरिहरगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ भगत गांव में तिलक चढ़ाने आए एक रिश्तेदार और पंडित को गोली लग गई। घटना शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें :झारखंड में मौसम का बदला मिजाज: 4 जिलों को छोड़ पूरे राज्य में बारिश और आंधी का अलर्ट
दो लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी
फायरिंग की इस घटना में घायल दोनों व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गोली चलने के बाद समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और देर रात कार्रवाई करते हुए एक पूर्व मुखिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लाइसेंसी राइफल भी जब्त कर ली है।
एफआईआर दर्ज करने की तैयारी
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पीड़ित के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, घटना के पीछे के कारणों की भी जांच की जा रही है।
Reporter | Samachar Post