Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग :केंद्रीय भंडारण निगम (CWC) हजारीबाग के प्रबंधक रविरंजन कुमार की तीन दिनों की सीबीआई रिमांड समाप्त हो गई है। रिमांड खत्म होने के बाद CBI ने उन्हें विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सीबीआई ने 24 अप्रैल को हजारीबाग में ट्रैप कार्रवाई के दौरान रविरंजन कुमार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के लिए उन्हें तीन दिनों की रिमांड पर लिया गया था।
यह भी पढ़ें :रांची में पानी के गलत बिलों से मिलेगी राहत, वेवर कमेटी करेगी समाधान
भ्रष्टाचार की शिकायतों पर हुई कार्रवाई
बताया जा रहा है कि केंद्रीय भंडारण निगम हजारीबाग में लंबे समय से रिश्वतखोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के सत्यापन के बाद सीबीआई ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा बढ़ाते हुए सीबीआई ने आरोपी के बिहार के औरंगाबाद स्थित पैतृक आवास पर भी छापेमारी की। इस दौरान 21 लाख रुपये नकद और जमीन व अन्य संपत्तियों से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इन दस्तावेजों की जांच जारी है।
जांच जारी, और खुलासों की संभावना
सीबीआई रिमांड के दौरान आरोपी से भ्रष्टाचार के नेटवर्क को लेकर कई अहम सवाल पूछे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आगे और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Reporter | Samachar Post