मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना जू और डेयरी संस्थान से हटेगा संजय गांधी का नाम, कैबिनेट में फैसला

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना: बिहार सरकार ने राज्य के दो प्रमुख संस्थानों के नाम बदलने का बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया कि अब पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से संजय गांधी का नाम हटा दिया जाएगा। मशहूर संजय गांधी जैविक उद्यान को अब आधिकारिक रूप से “पटना जू” के नाम से जाना जाएगा। वहीं, “संजय गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डेयरी टेक्नोलॉजी” का नाम बदलकर “बिहार स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ डेयरी टेक्नोलॉजी, पटना” कर दिया गया है।

देश का प्रमुख चिड़ियाघर

1973 में स्थापित पटना जू आज देश के बड़े चिड़ियाघरों में शामिल है। करीब 153 एकड़ में फैले इस उद्यान में 110 प्रजातियों के लगभग 800 जीव-जंतु और सैकड़ों प्रकार के पेड़-पौधे मौजूद हैं। इसे देश का चौथा सबसे बड़ा चिड़ियाघर माना जाता है। अब इसके संचालन समिति का नाम भी “पटना जू प्रबंधन एवं विकास सोसाइटी” कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: बिहार में 18 लाख राशन कार्ड धारकों का नाम कटेगा, 12 लाख पहले ही हो चुके बाहर

डेयरी संस्थान की पहचान

1980 में स्थापित डेयरी संस्थान अब नए नाम के साथ कार्य करेगा। यह संस्थान डेयरी टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और बिजनेस मैनेजमेंट जैसे विषयों में शिक्षा प्रदान करता है। वर्तमान में यह बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित हो रहा है और राज्य में डेयरी शिक्षा का प्रमुख केंद्र माना जाता है। सरकार के इस फैसले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।

https://samacharpost.live/2026/04/jharkhand-ration-card-verification-drive-remove-ineligible-beneficiaries-food-supply-department/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment