मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी संग दो बहनें लुधियाना से बरामद; आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा: जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र से लापता दो बहनों को पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुरुआत में इसे अपहरण का मामला मानते हुए जांच शुरू की। प्रदीप राणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों लड़कियों के लुधियाना में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने डिवीजन थ्री थाना क्षेत्र के न्यू शिवाजी नगर में छापेमारी कर दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया और मौके से राकेश कुमार पोद्दार (19) को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: पोटका के क्लिनिक में औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर भड़के विधायक संजीव सरदार

इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्रेम संबंध

जांच में सामने आया कि बड़ी बहन की दोस्ती इंस्टाग्राम पर राकेश से हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। 19 अप्रैल को वह अपनी छोटी बहन के साथ घर से निकली और आसनसोल पहुंची, जहां आरोपी पहले से मौजूद था। इसके बाद वह दोनों को अपने साथ लुधियाना ले गया। बताया जा रहा है कि आरोपी वहां एक निजी दुकान में 16 से 17 हजार रुपये मासिक वेतन पर काम करता है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक राकेश कुमार पोद्दार मूल रूप से दरभंगा का रहने वाला है। उसके खिलाफ कांड संख्या 20/26 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों बहनों को सुरक्षित वापस लाया जा सका, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली। यह घटना अभिभावकों को बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत की याद दिलाती है।

https://samacharpost.live/2026/04/potka-sechen-karuna-clinic-inspection-sanjeev-sardar-health-irregularities-jamshedpur/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment