मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 142 सीटों पर कल वोटिंग

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार अभियान समाप्त हो गया है। अब 29 अप्रैल को राज्य की 142 सीटों पर मतदान होना है। इस चरण को राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसका असर राज्य की सत्ता की दिशा तय कर सकता है। भारत निर्वाचन आयोग (EC) ने चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। विशेष रूप से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें :कोडरमा में दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन ने बच्चों और बुजुर्ग को कुचला, 10 साल के मासूम की मौत

ममता के कैरिकेचर पर विवाद

सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी से जुड़े एक कथित आपत्तिजनक कैरिकेचर को लेकर विवाद सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आरोप लगाया कि एक पोस्ट में मुख्यमंत्री का अपमान किया गया, जिसके बाद शिकायत पर उसे हटा दिया गया। प्रचार के अंतिम दिन ममता बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता में करीब 6 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक सड़कों पर उमड़े और शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला।

अमित शाह का बयान चर्चा में

वहीं अमित शाह ने बेहाला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान के बाद भी राज्य में केंद्रीय बलों की तैनाती जारी रहेगी। उन्होंने मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की। अब सभी की निगाहें 29 अप्रैल को होने वाले मतदान पर हैं, जो पश्चिम बंगाल की राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

https://samacharpost.live/2026/04/koderma-dj-vehicle-accident-child-death/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment