मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JPSC पर फिर विवाद: बाबूलाल मरांडी ने चेयरमैन को हटाने की मांग उठाई

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची में एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर विवाद गहरा गया है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JPSC की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में परीक्षा व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है। हाल ही में आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा में कई खामियां सामने आईं। बोकारो और रांची के एक-एक परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र समय पर नहीं पहुंच सका, जिसके कारण परीक्षा रद्द करनी पड़ी। इसके अलावा अंग्रेजी पेपर में एक ही पैसेज से एक ही सवाल दो बार पूछे जाने और एक प्रश्न में विकल्प गायब होने जैसी गंभीर त्रुटियां भी सामने आईं।

यह भी पढ़ें :पलामू में एक्शन मोड में DC, लंबित कार्यों में देरी पर सख्ती के संकेत

CM से कार्रवाई की मांग

मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अयोग्य और नकारा चेयरमैन को तुरंत हटाया जाना चाहिए ताकि परीक्षा प्रणाली में सुधार हो सके। मरांडी ने आरोप लगाया कि कुछ बेईमान लोगों ने JPSC को “लूट का अड्डा” बना दिया है, जहां परीक्षा संचालन से लेकर ठेके और नियुक्तियों तक में गड़बड़ियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी निभाने में विफल अधिकारियों को जवाबदेह ठहराना जरूरी है।

अभ्यर्थियों के भविष्य पर संकट

लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों से अभ्यर्थियों के भविष्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मरांडी ने कहा कि इस तरह की लापरवाही से छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ हो रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

https://samacharpost.live/2026/04/palamu-dc-dilip-pratap-singh-shekawat-orders-clear-pending-schemes-action-mode/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment