मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में नई गाइडलाइन लागू: ‘वंदे मातरम्’ से शुरू होंगे सरकारी कार्यक्रम, बिहार गीत से समापन

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना: बिहार सरकार ने सरकारी कार्यक्रमों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। अब हर सरकारी आयोजन की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी। इसके बाद राष्ट्रगान गाया जाएगा और फिर कार्यक्रम आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम के अंत में बिहार राज्य गीत के साथ समापन किया जाएगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल ने सभी विभागों के प्रमुखों, पुलिस महानिदेशक, प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

स्कूलों में भी लागू होगी नई व्यवस्था

‘नई व्यवस्था के तहत सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में भी दिन की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ से होगी। इसके बाद राष्ट्रगान गाया जाएगा और फिर नियमित पढ़ाई शुरू होगी। सरकार का कहना है कि यह निर्णय राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के प्रति सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा 28 जनवरी 2026 को जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर राज्य में यह व्यवस्था लागू की गई है।

यह भी पढ़ें: रामगढ़ में कुख्यात राहुल दुबे गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, तुर्की निर्मित 9 एमएम पिस्टल बरामद

अतिक्रमण पर भी सरकार सख्त

इधर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर बने सभी अवैध निर्माण हटाए जाएंगे, चाहे वे किसी के भी हों। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि तारापुर स्थित उनके घर की सीढ़ी भी प्रशासन द्वारा तोड़ी जा रही है, जिससे स्पष्ट है कि कार्रवाई में कोई भेदभाव नहीं होगा।

गृह जिला दौरे पर दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार अपने गृह जिला मुंगेर पहुंचे। यहां असरगंज प्रखंड के बैजलपुर गांव में उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना और जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

https://samacharpost.live/2026/04/ramgarh-patratu-rahul-dubey-gang-anees-ansari-arrested-9mm-pistol-recovered/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment