बोकारो में सनसनी: जमनिया नदी में बोरे में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Rupa Kumari | April 25, 2026 | 01:24 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो: चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को सनसनीखेज मामला सामने आया। जमनिया नदी में बोरे में बंद एक महिला का शव तैरता हुआ मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान बेबी देवी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चास थाना क्षेत्र के यदुवंश नगर की रहने वाली थीं। जानकारी के अनुसार, महिला पिछले कई दिनों से लापता थी। इस संबंध में उनके पति ने चास थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि महिला के लापता होने के बाद एक संदिग्ध फोन कॉल भी आया था, जिससे किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी।

कई दिनों से थी लापता

शनिवार को स्थानीय लोगों ने जमनिया नदी में बोरा तैरता देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को बाहर निकालने पर उसमें महिला का शव मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें: पाकुड़ में वर्ल्ड मलेरिया डे पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

हत्या की आशंका, जांच जारी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामले को संदिग्ध माना जा रहा है और हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Share this news

संबंधित खबरें