Samachar Post डेस्क,पटना :बिहार की राजधानी पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा की शुरुआत हो गई है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। करीब 1298 पदों के लिए 13 हजार से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा बिहार प्रशासनिक सेवा समेत कई महत्वपूर्ण सरकारी पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें डिप्टी कलेक्टर, DSP और अन्य प्रशासनिक सेवाओं के पद शामिल हैं, जिन्हें राज्य की सबसे प्रतिष्ठित नौकरियों में गिना जाता है। सुबह से ही पटना के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। उम्मीदवार समय से पहले केंद्रों पर पहुंचे, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके और परीक्षा में समय पर शामिल हो सकें।
यह भी पढ़ें :कोडरमा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ते समय महिला की कटकर मौत
कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच परीक्षा
परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी केंद्रों पर सघन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी भी कड़ी की गई है।
आगे की प्रक्रिया पर टिकी नजर
परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरण शुरू होंगे, जिनमें साक्षात्कार और अंतिम मेरिट सूची शामिल है।
Reporter | Samachar Post