मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हंगामे के बीच पास हुआ विश्वास मत, सम्राट चौधरी सरकार को मिली बड़ी जीत

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया। विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच ध्वनि मत से यह प्रस्ताव पारित हुआ। सदन में विपक्ष ने मत विभाजन की मांग नहीं की, जिसके चलते सरकार ने बिना औपचारिक वोटिंग के ही बहुमत साबित कर दिया। इसके साथ ही सम्राट चौधरी सरकार की स्थिरता पर औपचारिक मुहर लग गई।

यह भी पढ़ें :“लालू के सियासी अत्याचार ने मुझे CM बनाया”, तेजस्वी के तंज पर सम्राट चौधरी का पलटवार

सदन में तीखी बहस, सीएम का पलटवार

बहस के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आक्रामक तेवर में नजर आए। उन्होंने विपक्ष के व्यक्तिगत और राजनीतिक आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि उनकी डिग्री और दस्तावेज पूरी तरह पारदर्शी हैं। साथ ही उन्होंने गठबंधन की राजनीति को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया। अपने संबोधन में सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुभव और मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के एजेंडे पर काम कर रही है।

भविष्य की योजनाओं का ऐलान

विश्वास मत के दौरान सीएम ने राज्य के विकास को लेकर कई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि हर प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज खोला जाएगा, ताकि ग्रामीण छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके। इसके अलावा राज्य में 11 नई टाउनशिप विकसित करने की योजना है, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी।

भ्रष्टाचार पर सख्ती की तैयारी

सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए नई व्यवस्था का संकेत दिया है। थाना, ब्लॉक और अंचल स्तर के कामकाज की सीधी निगरानी अब मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/04/samrat-choudhary-reply-tejashwi-yadav-lalu-politics-bihar/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment