मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JAC 10वीं रिजल्ट 2026 आज जारी हो सकता है, ऐसे करें चेक

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड बोर्ड के 10वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक JAC आज मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन तैयारी पूरी होने की बात सामने आ रही है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in, jacresults.com और results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें :10 वर्षीय छात्र की हॉस्टल में हत्या, शरीर पर 45 जख्म; सिगरेट से दागने के निशान

रोल नंबर और रोल कोड से ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • “JAC 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • नया पेज खुलने पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • छात्र इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट भी ले सकते हैं

ऑनलाइन जारी मार्कशीट प्रोविजनल होगी, जबकि ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल से मिलेगी।

पास होने के लिए जरूरी है 33% अंक

बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र इससे कम अंक लाता है, तो उसे फेल माना जाएगा। हालांकि, ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिल सकता है। ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट आगे की पढ़ाई और एडमिशन के लिए बेहद जरूरी होते हैं। इसलिए छात्रों को इन्हें सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

https://samacharpost.live/2026/04/kanpur-gurukul-student-murder-10-year-old-body-found-postmortem-45-injuries/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment