मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बंगाल चुनाव 2026: नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी का बूथ दौरा, बोले- हिंसा करने वालों को नहीं बख्शेंगे

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :बंगाल चुनाव के पहले चरण में नंदीग्राम सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। इस हाई-प्रोफाइल सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार सुबह विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। मीडिया से बातचीत में सुवेंदु अधिकारी ने 2021 के विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा, इस बूथ पर 2021 में मुझे प्रवेश नहीं करने दिया गया था। उस समय हालात अलग थे, लेकिन अब जो लोग हिंसा फैलाते थे, वे या तो जेल में हैं या नियंत्रण में हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार मतदान शांतिपूर्ण माहौल में हो रहा है।

यह भी पढ़ें :रंका सीएचसी में शुरू होगी जिले की पहली महिला ओपीडी, ग्रामीण महिलाओं को बड़ी राहत

शांति भंग करने वालों को चेतावनी

अधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि आम लोग चाहे किसी भी धर्म के हों शांति चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, अगर किसी ने शांति भंग करने की कोशिश की, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। नंदीग्राम सीट इस बार भी राज्य की सबसे चर्चित सीटों में से एक है। यहां सुवेंदु अधिकारी का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार पबित्र कर से है, जो कभी उनके करीबी सहयोगी रहे हैं। इस चुनाव में अधिकारी नंदीग्राम के साथ-साथ भवानीपुर सीट से भी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

कड़ी सुरक्षा के बीच जारी मतदान

चुनाव आयोग की निगरानी में नंदीग्राम समेत राज्य के संवेदनशील इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। 2021 की हिंसा को ध्यान में रखते हुए इस बार विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। फिलहाल वोटिंग प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है।

https://samacharpost.live/2026/04/garhwa-ranka-chc-first-women-opd-start-timing-9am-3pm-health-services/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment