मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जेडीयू विधायक दल की कमान श्रवण कुमार के हाथ, विधानसभा ने जारी किया नोटिफिकेशन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पटना: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। श्रवण कुमार को जेडीयू विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। नितीश कुमार की मंजूरी के बाद उनके नाम को विधानसभा भेजा गया, जहां से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया।नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद विधायक दल के नेता का पद खाली था। इसे लेकर सीएम हाउस में जेडीयू विधायकों की बैठक हुई, जिसमें श्रवण कुमार के नाम पर सहमति बनी। बाद में पार्टी नेतृत्व ने उनके नाम पर मुहर लगा दी।

पहले ही बढ़ाई गई थी सुरक्षा

नई जिम्मेदारी से पहले ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। बिहार सरकार ने उन्हें Y+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है, जिससे राजनीतिक हलकों में इस फैसले के संकेत पहले से मिल रहे थे। इस बीच निशांत कुमार जेडीयू कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने श्रवण कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए इसे अच्छा फैसला बताया।बैठक में पार्टी ने बड़ा लक्ष्य तय करते हुए 2030 तक 200 सीटें जीतने की रणनीति बनाई। नीतीश कुमार ने कहा कि वे पूरे बिहार का दौरा करेंगे और पहले की तरह संगठन को मजबूत करने में जुटे रहेंगे।

यह भी पढ़ें: 7 साल बाद भी नहीं मिला सुराग: हाईकोर्ट सख्त, 2 हफ्ते का अल्टीमेटम; CBI जांच की चेतावनी

बैठक में पास हुए तीन प्रस्ताव

बैठक में तीन अहम प्रस्ताव भी पारित किए गए दो डिप्टी सीएम बनाए जाने का स्वागत विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए नीतीश कुमार को अधिकृत करना, मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल की सराहना श्रवण कुमार को विधायक दल का नेता बनाए जाने के बाद जेडीयू में नए राजनीतिक समीकरण बनने के संकेत मिल रहे हैं, जिसका असर आने वाले समय में बिहार की राजनीति पर देखने को मिल सकता है।

https://samacharpost.live/2026/04/jharkhand-high-court-ultimatum-gumla-missing-girl-cbi-warning-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment