मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बैद्यनाथ धाम में टूटा ‘गठबंधन धागा’, श्रद्धालुओं में बढ़ी उत्सुकता; प्रसाद पाने की लगी होड़

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, देवघर: झारखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बैद्यनाथ धाम में मंगलवार सुबह एक अनोखी घटना देखने को मिली। बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती मंदिर को जोड़ने वाला पवित्र ‘गठबंधन धागा’ अचानक टूट गया। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए हलचल मच गई और श्रद्धालुओं के बीच उत्सुकता बढ़ गई। धागा टूटकर नीचे गिरते ही मंदिर की छत पर तैनात भंडारियों ने तुरंत उसे संभाल लिया। बाद में काफी मशक्कत के बाद धागे को दोबारा बांध दिया गया, जिससे स्थिति सामान्य हो गई और पूजा-पाठ की प्रक्रिया जारी रही।

प्रसाद पाने की लगी होड़

धागे का एक हिस्सा नीचे रह गया था, जिसे प्रसाद के रूप में पाने के लिए श्रद्धालुओं और तीर्थ पुरोहितों के बीच होड़ लग गई। कई श्रद्धालु उस पवित्र धागे को अपने साथ रखने के लिए उत्साहित नजर आए। इस घटना को लेकर मंदिर के पुरोहितों की राय भी अलग-अलग रही। कुछ ने इसे परंपरा के अनुसार शुभ संकेत नहीं माना, जबकि अन्य ने इसे बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती का आशीर्वाद बताया।

यह भी पढ़ें: रेलवे का बड़ा फैसला: यूडीआईडी कार्ड से दिव्यांग कोच में यात्रा की सुविधा

श्रद्धालुओं ने माना ईश्वरीय संकेत

वहीं कई भक्तों ने इस घटना को ईश्वरीय संकेत के रूप में देखा। उनका कहना था कि प्रसाद के रूप में धागे का मिलना सौभाग्य की बात है और इससे श्रद्धा और विश्वास और मजबूत होता है। इस घटना के बाद मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ बढ़ गई। आस्था से जुड़ी इस अनोखी घटना ने एक बार फिर बाबा धाम में श्रद्धालुओं के विश्वास को और गहरा कर दिया।

https://samacharpost.live/2026/04/railway-allows-udid-card-disabled-coach-travel-new-rule-divyang-passengers/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment