मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची यूनिवर्सिटी की बड़ी लापरवाही, बिहार भेजी गई 70 उत्तर पुस्तिकाएं गायब

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रांची यूनिवर्सिटी में मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्नातक सेमेस्टर-4 (सत्र 2023-27) के भूगोल विषय की करीब 70 उत्तर पुस्तिकाएं, जिन्हें जांच के लिए बिहार भेजा गया था, रास्ते में ही गायब हो गईं। घटना के बाद विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। यह पहली बार नहीं है जब कॉपियां गायब हुई हैं। इससे पहले मनोविज्ञान और भूगोल विषय की उत्तर पुस्तिकाएं लापता होने के मामले सामने आ चुके हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

संविदाकर्मियों के भरोसे भेजी जाती हैं कॉपियां

जानकारी के मुताबिक, उत्तर पुस्तिकाओं को भेजने की जिम्मेदारी संविदाकर्मियों और चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को दी जाती है। वही कर्मचारी कॉपियां लेकर बिहार जाते हैं। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए स्पष्ट व्यवस्था नहीं होने से कॉपियों के सुरक्षित पहुंचने को लेकर संदेह पैदा हो रहा है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में बोर्ड परीक्षा के लिए PAN और APAAR ID अनिवार्य, 2027 से लागू होगी नई व्यवस्था

व्यवस्था पर उठे सवाल

कॉपी लोडिंग से लेकर अनलोडिंग तक कई स्तरों पर जिम्मेदारी तय होती है, लेकिन परीक्षा विभाग द्वारा पर्याप्त निगरानी नहीं किए जाने के आरोप लग रहे हैं। विश्वविद्यालय के पास वाहन उपलब्ध होने के बावजूद बस से कॉपियां भेजने और खर्च को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। मामले को लेकर परीक्षा विभाग के अधिकारियों की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आरोप है कि संबंधित अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं, जिससे जवाबदेही को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

छात्रों को दिए जाएंगे एवरेज अंक

मामला बढ़ने के बाद परीक्षा बोर्ड ने निर्णय लिया है कि जिन छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं गायब हुई हैं, उन्हें औसत (एवरेज) अंक दिए जाएंगे। हालांकि इससे लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नई प्रशासनिक टीम के सामने अब व्यवस्था को दुरुस्त करना बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/04/jharkhand-board-exam-2027-apaar-id-pan-mandatory-jac-digital-system/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment