Samachar Post रिपोर्टर, रांची: ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े टेंडर घोटाला मामले में आरोपी इंजीनियर अशोक कुमार गुप्ता ने सोमवार को पीएमएलए की विशेष अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर के बाद अदालत ने उन्हें शर्तों के साथ जमानत दे दी। अदालत ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है। साथ ही आरोपी को पासपोर्ट जमा करने और बिना अनुमति देश छोड़कर बाहर नहीं जाने का निर्देश दिया गया है।
ED की जांच जारी
मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच तेज है। एजेंसी ने हाल ही में प्रमोद कुमार समेत 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है।
यह भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम के गुवा में उग्र आंदोलन: रोजगार की मांग पर सड़कों पर उतरे ग्रामीण, खदान ठप
सभी आरोपियों को समन
चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने सभी आरोपियों के खिलाफ समन जारी किया है। इसके बाद मामले की कानूनी प्रक्रिया तेज हो गई है। जांच के दौरान अब तक कई आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया है, जिनमें अधिकांश को शर्तों के साथ जमानत मिल चुकी है। मामला फिलहाल विचाराधीन है और आगे की सुनवाई जारी रहेगी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।