स्वर्णरेखा किनारे 227 किलो का बम मिलने से हड़कंप, डिफ्यूज करने में जुटी सेना

Rupa Kumari | April 20, 2026 | 11:33 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपड़ा-नागुड़साई स्थित स्वर्णरेखा नदी किनारे करीब 227 किलोग्राम वजनी बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही भारतीय सेना की विशेष टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। लगातार दूसरी बार इतने बड़े विस्फोटक के मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जांच के बाद शुरू होगी डिफ्यूज प्रक्रिया

सेना की टीम ने प्रारंभिक जांच के बाद संबंधित विभाग को रिपोर्ट सौंपने की बात कही है। इसी रिपोर्ट के आधार पर बम को निष्क्रिय करने की अंतिम प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल इसे कब डिफ्यूज किया जाएगा, इस पर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले 17 मार्च को भी इसी इलाके में मिले दो बमों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया गया था।

यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस का ‘48 घंटे’ अल्टीमेटम: 3 साल से जमे कर्मियों का होगा ट्रांसफर

सुरक्षा घेरा बनाने की तैयारी

सेना की टीम तय मानकों के तहत बम को निष्क्रिय करने की तैयारी में जुटी है। बम की माप कर गड्ढे का आकार तय किया जा रहा है। साथ ही बालू से भरे बोरे और अन्य सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। अगले चरण में गड्ढा खोदकर सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा, जिसके बाद बम को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज किया जाएगा।

Share this news

संबंधित खबरें