चतरा सदर अस्पताल पर रिश्वत का आरोप, पोस्टमार्टम के लिए 5 हजार वसूली का दावा

Samachar Post रिपोर्टर, चतरा : सदर प्रखंड के भोज्या गांव में तालाब में डूबने से मां और दो बेटियों की मौत के बाद सदर अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पोस्टमार्टम कराने के नाम पर उनसे 5 हजार रुपये वसूले गए। उनका कहना है कि रकम नहीं देने पर उन्हें घंटों अस्पताल परिसर में भटकाया गया। परिजनों के मुताबिक, पहले 2500 रुपये एक मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए गए। इसके बाद 2500 रुपये नकद देने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज के तीनपहाड़ सब्जी मंडी में भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर खाक

परिजनों में आक्रोश, जांच की मांग

घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिससे अस्पताल की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

Share this news

संबंधित खबरें