मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सम्राट चौधरी से मिले नीतीश कुमार, 20 मिनट की मुलाकात से बिहार की सियासत में हलचल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई, जब पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह बैठक राजधानी पटना स्थित देशरत्न मार्ग के सरकारी आवास पर हुई, जो करीब 20 मिनट तक चली। इस दौरान सम्राट चौधरी ने हाथ जोड़कर नीतीश कुमार का अभिवादन किया, वहीं नीतीश कुमार ने उनके कंधे पर हाथ रखकर आत्मीयता दिखाई। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं के चेहरे पर मुस्कान भी देखी गई। हालांकि इस बैठक के एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई होगी। जानकारी के अनुसार, सम्राट चौधरी से मिलने से पहले नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्रियों विजय कुमार सिन्हा और विजय चौधरी से भी मुलाकात की थी। इससे राजनीतिक अटकलों का दौर और तेज हो गया है।

यह भी पढ़ें :महिला आरक्षण विधेयक पर सियासत तेज, पूर्णिमा साहू ने विपक्ष को बताया महिला विरोधी

मुख्यमंत्री बनने के बाद एक्शन में सम्राट

मुख्यमंत्री पद संभालते ही सम्राट चौधरी सक्रिय नजर आ रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि राज्य को विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ाया जाए। साथ ही प्रखंड और थाना स्तर पर आम जनता को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने और शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया है।

आम जनता से भी मुलाकात

सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। विभिन्न जिलों से आए लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान गया से आए एक युवक ने रोजगार के लिए आर्थिक मदद की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने उसे सहायता का आश्वासन दिया। कई अन्य लोगों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।

https://samacharpost.live/2026/04/purnima-sahu-women-reservation-bill-opposition-statement/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment