Samachar Post रिपोर्टर,गुमला :गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नदी में नहाने गईं पांच युवतियां अचानक गहरे पानी में चली गईं, जिससे अफरातफरी मच गई। इस हादसे में 18 वर्षीय काजल कुमारी और उसकी चचेरी बहन दीपिका कुमारी उर्फ दीपशिखा की डूबने से मौत हो गई। दोनों सनीचर टोली की रहने वाली थीं।
यह भी पढ़ें :दो दिन पहले मनाया था जन्मदिन, अब संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव
ग्रामीणों ने बचाईं तीन युवतियां
घटना के दौरान युवतियों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत नदी में छलांग लगाई और तीन युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि सभी युवतियां चुटिया नदी में नहाने गई थीं। इसी दौरान वे गहराई का अंदाजा नहीं लगा सकीं और अचानक डूबने लगीं।
इलाके में शोक का माहौल
इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में भी गहरा दुख देखा जा रहा है।
Reporter | Samachar Post