Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :गिरिडीह में गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने परिसदन में जनता दरबार का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में मंत्री सुदिव्य कुमार भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्रशासनिक स्तर पर जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।
यह भी पढ़ें :जमशेदपुर के नीलडीह में बंद घर में चोरी, 6 अलमारियों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर ले उड़े
घाघरा चेक डैम का उद्घाटन
जनता दरबार के बाद कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत घाघरा चेक डैम का उद्घाटन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कल्पना सोरेन ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
बीमार बच्ची से भी की मुलाकात
इस दौरान उन्होंने निमियांघाट में पदस्थापित एक राज्यकर्मी और उनकी बीमार बच्ची से भी मुलाकात की। बच्ची के इलाज के लिए कैबिनेट द्वारा स्वीकृत राशि पर उन्होंने हेमंत सोरेन और मंत्रिमंडल का आभार जताया।
Reporter | Samachar Post