जमशेदपुर में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, युवाओं को नशे का शिकार बना बेच रहा था दवाएं

Meenu | April 16, 2026 | 04:37 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :जमशेदपुर पुलिस ने एक झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। आरोपी की पहचान जुगसलाई निवासी मो. मुमताज अहमद (55) के रूप में हुई है। जुगसलाई थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गौरी शंकर रोड स्थित एक मकान और दुकान में अवैध रूप से नशीली दवाइयों की खरीद-बिक्री हो रही है। इसके बाद विशेष छापेमारी टीम का गठन कर कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें :अब झारखंड में भी सेब की खेती, गढ़वा के किसान ने किया कमाल

55 पेटी दवाइयां बरामद

छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से 55 पेटी दवाइयां बरामद की गईं। इनमें 74 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप और 770 पीस नशीली टैबलेट (नीटकर-10) शामिल हैं। जांच में इन दवाओं में नशीले तत्व पाए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी इन दवाइयों को स्थानीय युवाओं को नशे के रूप में इस्तेमाल करने के लिए दोगुने दामों पर बेचता था। इससे युवाओं के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा था।

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

मामले में जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Share this news

संबंधित खबरें