पीएचडी एंट्रेंस… 22 कोर्स में एडमिशन के लिए 20 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन

Samachar Post | March 25, 2024 | 10:57 AM IST

  • CUJRET-2024 : नेट जेआरएफ, फैलोशिप के लिए चयनित अभ्यर्थी एंट्रेंस से मुक्त, पर इंटरव्यू से नामांकन के लिए चयन

Samachar Post, रांची : झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी (सीयूजे) से पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा एंट्रेंस एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का शिड्यूल जारी कर दिया गया है। इच्छुक और अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी 20 अप्रैल टकराई स्टेशन कर सकते है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा है कि एडमिशन के लिए इच्छुक सभी अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। 

नेट जेआरएफ और राष्ट्रीय स्तर पर फैलोशिप के लिए चयनित अभ्यर्थी केंद्रीय विश्वविद्यालय रिसर्च एंट्रेस टेस्ट (CUJRET-2024) से मुक्त रखा गया है। लेकिन इनका एडमिशन इंटरव्यू के माध्यम से होगा। पीएचडी प्रवेश परीक्षा मई के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 100 अंकों के सवाल होंगे, जिसमें 50 अंक के सवाल रिसर्च मैथडोलॉजी से होंगे। वहीं 50 अंक के सवाल संबंधित विषय से होंगे, जिसमें अभ्यर्थी आवेदन दिया है। बताते चलें कि पीएचडी प्रोग्राम 22 विभिन्न विषयों के लिए आयोजित किए जाएंगे।

Share this news

संबंधित खबरें