मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

शपथ के अगले दिन ही एक्शन में सीएम सम्राट चौधरी, सचिवालय में अफसरों संग मैराथन बैठक

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :पटना में नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पद संभालते ही कामकाज में तेजी के संकेत दे दिए हैं। शपथ लेने के अगले ही दिन गुरुवार सुबह वह सचिवालय पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की। सूत्रों के मुताबिक बैठक में प्रशासनिक कामकाज को तेज करने, विभागों के बीच बेहतर तालमेल और प्राथमिकता वाले मुद्दों पर फोकस को लेकर चर्चा हुई। सरकार ने साफ संकेत दिया है कि फैसले अब सिर्फ फाइलों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उनका असर जमीन पर दिखना चाहिए।

यह भी पढ़ें :चाईबासा IED ब्लास्ट में घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, इलाज जारी

नई सरकार का पहला बड़ा संकेत

सम्राट चौधरी ने हाल ही में बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। गुरुवार की यह बैठक नई सरकार की कार्यशैली और प्राथमिकताओं का पहला बड़ा संकेत मानी जा रही है।

तीन नेताओं पर टिका प्रशासनिक बोझ

फिलहाल राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है। ऐसे में सरकार का कामकाज अभी तीन नेताओं के जिम्मे है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास गृह समेत 29 विभाग हैं, जबकि उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी को 10 और बिजेंद्र यादव को 8 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।

कैबिनेट विस्तार के बाद होगा बंटवारा

सरकार की ओर से संकेत है कि कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों का पुनर्वितरण किया जाएगा। तब तक मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री ही सभी विभागों का कार्यभार संभालेंगे। शुरुआती दिनों में प्रशासनिक बैठकें और विभागीय समीक्षा इसलिए काफी अहम मानी जा रही हैं।

https://samacharpost.live/2026/04/chaibasa-ied-blast-cobra-jawan-airlifted-ranchi/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment