मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में ‘रिमोट कंट्रोल’ से चलेगी सरकार: तेजस्वी यादव का NDA पर तंज

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,बिहार :राज्य में नई एनडीए सरकार के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में “सरकार ही सरकार बदलकर नई सरकार बना रही है” और इसका संचालन गुजरात से होगा। तेजस्वी यादव ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला बिहार में नहीं बल्कि गुजरात से तय किया जाएगा, क्योंकि रिमोट कंट्रोल वहीं है।

यह भी पढ़ें :बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल से अंचल कार्यालय ठप, डिप्टी सीएम की चेतावनी भी बेअसर

JDU और नीतीश की भूमिका पर सवाल

तेजस्वी ने दावा किया कि एनडीए सरकार में नीतीश कुमार और उनकी पार्टी JDU की राय का कोई महत्व नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि फैसले भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोग ले रहे हैं, जो अपने स्वार्थ के लिए काम कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने बिहार की मौजूदा स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य प्रति व्यक्ति आय, निवेश, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे क्षेत्रों में पीछे है। उनका आरोप है कि लंबे शासन के बावजूद राज्य में न तो उद्योग लगे और न ही बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था विकसित हो पाई।

‘नीतीश को पहले ही हटा दिया गया’

तेजस्वी ने कहा कि चुनाव के समय ही यह तय हो गया था कि नीतीश कुमार ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि अभी भले ही नेता उनके आवास जा रहे हों, लेकिन आने वाले समय में उनकी भूमिका और कम हो जाएगी।

सियासत गरमाने के संकेत

बिहार में सरकार गठन को लेकर जारी बयानबाजी से साफ है कि आने वाले दिनों में राजनीतिक माहौल और गर्म होने वाला है। विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

https://samacharpost.live/2026/04/bihar-revenue-workers-strike-circle-office-shutdown/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment