मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

CM पद छोड़ने के बाद कहां रहेंगे नीतीश कुमार? 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड शिफ्टिंग शुरू

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के बाद अब उनके मुख्यमंत्री पद छोड़ने की चर्चा जोरों पर है। सूत्रों के मुताबिक, उनका सामान मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग से शिफ्ट होकर 7 सर्कुलर रोड ले जाया जा रहा है। इससे उनके जल्द पद छोड़ने के संकेत माने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :MBBS परीक्षा धांधली केस की जांच के लिए कमिटी गठित, पेपर लीक और कॉपी छेड़छाड़ की होगी जांच

कब दे सकते हैं इस्तीफा?

सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार 13 अप्रैल को कैबिनेट की अंतिम बैठक कर सकते हैं। इसके बाद 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले उनके आवास पर करीब दो घंटे तक अहम बैठक हुई, जिसमें संजय झा और विजय चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में नई सरकार के गठन और मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा की गई। राज्य में नए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नाम को लेकर भी जल्द फैसला हो सकता है। आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

https://samacharpost.live/2026/04/mbbs-exam-scam-patna-investigation-committee/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment