मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना मेट्रो निर्माण के दौरान स्लैब में फंसा मजदूर, हालत गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पटना: पटना में भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रेन से स्लैब लगाने के दौरान एक मजदूर उसके नीचे फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

काफी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान अचानक स्लैब खिसक गया और मजदूर उसके नीचे दब गया। स्थानीय लोगों और कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। हालांकि इस दौरान कुछ लोग मदद करने के बजाय घटना का वीडियो बनाते रहे, जिसे लेकर नाराजगी भी जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: झारखंड के श्रद्धालुओं से भरी नाव नर्मदा में पलटी, लाइफ जैकेट से टला बड़ा हादसा

सिवान का रहने वाला है घायल मजदूर

घायल मजदूर की पहचान सतीश कुमार के रूप में हुई है, जो सिवान का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद उसे तुरंत नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

https://samacharpost.live/2026/04/omkareshwar-boat-accident-ranchi-devotees-narmada-boat-capsized-life-jacket-rescue/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment