मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए अलर्ट: 30 अप्रैल तक ई-केवाईसी जरूरी, नहीं तो बंद होगा राशन

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार के राशन कार्डधारकों के लिए सरकार ने बड़ा निर्देश जारी किया है। अब सभी लाभार्थियों को 30 अप्रैल तक ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य कर दिया गया है। तय समयसीमा तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने वालों का राशन कार्ड अमान्य घोषित किया जा सकता है। सरकार ने पहले ई-केवाईसी के लिए 30 मार्च तक का समय दिया था, जिसे अब बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है। यह अंतिम मौका माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें :सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के तौर पर ली शपथ, हरिवंश भी फिर राज्यसभा जाएंगे

क्यों जरूरी है ई-केवाईसी?

राज्य सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाना है। ई-केवाईसी के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केवल पात्र लाभार्थियों को ही राशन मिले। सरकार के अनुसार कई मामलों में मृत व्यक्तियों या अपात्र लोगों के नाम पर भी राशन लिया जा रहा था। अब बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद ऐसे मामलों पर रोक लगेगी। राशन कार्ड को अवैध घोषित किया जा सकता है। लाभार्थी का नाम सूची से हटाया जा सकता है। भविष्य में राशन मिलना बंद हो सकता है।

क्या करें लाभार्थी?

नजदीकी जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकान या CSC सेंटर पर जाएं। अपना आधार और राशन कार्ड साथ रखें। बायोमैट्रिक (फिंगरप्रिंट) के जरिए ई-केवाईसी पूरा करें।

https://samacharpost.live/2026/04/nitish-kumar-rajya-sabha-oath-harivansh-renominated-bihar-next-cm-speculation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment