12 अप्रैल को झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूर्ण प्रतिबंध

Rupa Kumari | April 10, 2026 | 04:45 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड कर्मचारी चयन की ओर से 12 अप्रैल को उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 आयोजित की जाएगी। बोकारो जिले के 27 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में कुल 12,840 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त कराने के लिए व्यापक तैयारी की है।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूरी तरह रोक

जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने बताया कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं। किसी भी अभ्यर्थी को मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, पेजर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रतिबंधित सामान मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: रांची में नशीली दवाओं का खेल बेनकाब, कॉलेज छात्रों को बनाता था निशाना

एंट्री से पहले होगी सख्त जांच

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की अनिवार्य तलाशी ली जाएगी। इसके लिए अलग-अलग फ्रिस्किंग जोन बनाए गए हैं, जहां पुरुष और महिला अभ्यर्थियों की अलग-अलग जांच की व्यवस्था रहेगी। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से जांच में सहयोग करने की अपील की है। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्र पर पहुंचने को कहा गया है, ताकि जांच और अन्य औपचारिकताओं में कोई परेशानी न हो। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

अंतिम चरण में तैयारियां

प्रशासन के अनुसार परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। आयोग की ओर से जारी एसओपी का पालन किया जा रहा है और अभ्यर्थियों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

Share this news

संबंधित खबरें