Samachar Post डेस्क, पटना :नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। पीएम ने विश्वास जताया कि नीतीश कुमार अपने लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा को और मजबूत करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं और सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की व्यापक सराहना होती रही है। उन्होंने कहा कि संसद में उनकी वापसी लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत है। पीएम मोदी ने याद दिलाया कि नीतीश कुमार पहले भी कई वर्षों तक संसद सदस्य और केंद्रीय मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। ऐसे में उनका अनुभव विधायी कार्यों को और प्रभावी बनाएगा। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद नीतीश कुमार ने संकेत दिया है कि वे अब दिल्ली से ही काम करेंगे, हालांकि पटना से उनका जुड़ाव बना रहेगा और वे समय-समय पर बिहार आते-जाते रहेंगे।
यह भी पढ़ें :NEET छात्रा मौत मामला: पटना में प्रदर्शन, पप्पू यादव शामिल, सरकार पर उठाए सवाल
सियासी गलियारों में चर्चा तेज
नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। कुछ जानकार इसे उनकी राजनीतिक पारी के नए चरण के रूप में देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे बदलते राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर भी देख रहे हैं।
निशांत कुमार की भूमिका पर सस्पेंस
जेडीयू नेता विजय चौधरी ने कहा कि बिहार की नई सरकार “नीतीश मॉडल” पर ही आगे बढ़ेगी। वहीं, नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की राजनीति में संभावित भूमिका को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।
Reporter | Samachar Post