मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

NEET छात्रा मौत मामला: पटना में प्रदर्शन, पप्पू यादव शामिल, सरकार पर उठाए सवाल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :पटना में NEET छात्रा की मौत के मामले को लेकर शुक्रवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शन में सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए और न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारी इनकम टैक्स गोलंबर से पैदल मार्च करते हुए CBI कार्यालय की ओर बढ़े। हाथों में पोस्टर लिए छात्रों ने मामले की सीबीआई जांच और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की।

यह भी पढ़ें :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल से की मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

पप्पू यादव भी प्रदर्शन में शामिल

इस प्रदर्शन में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी शामिल हुए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के बीच बैठकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि आज बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत में हाल ही में फारबिसगंज में हुई एक घटना का भी जिक्र किया और कहा कि समाज में संवेदनशीलता की कमी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर गंभीर कार्रवाई नहीं होती, जिससे लोगों का भरोसा कमजोर हो रहा है।

न्याय की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, वे पटना की सड़कों से नहीं हटेंगे। मृतक छात्रा की मां ने भी सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

https://samacharpost.live/2026/04/hemant-soren-governor-meeting-jharkhand-development-discussion/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment