मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मसौढ़ी में दर्दनाक घटना: नाबालिग ने ट्रेन के आगे आकर दी जान, मौके पर मौत

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :मसौढ़ी में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक नाबालिग युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना पटना-गया रेलखंड के तारेगना रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन के आते ही युवक अचानक पटरी पर लेट गया और उसका सिर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान शिवम कुमार के रूप में हुई है, जो नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के मेहतरमा गांव का रहने वाला था। वह मसौढ़ी के पोखरपर गांव में अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था।

यह भी पढ़ें :प्लेबॉय बनाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, पटना से 3 शातिर गिरफ्तार; 9 राज्यों तक फैला नेटवर्क

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान परिजन किसी भी तरह की जानकारी देने से बच रहे हैं, जिससे घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

https://samacharpost.live/2026/04/patna-cyber-fraud-playboy-dhani-app-loan-scam-three-arrested-nine-states/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment