मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में आज से बारिश थमेगी, 14 अप्रैल के बाद बढ़ेगी गर्मी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में बीते कुछ दिनों से जारी बारिश और आंधी से अब राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी। 14 अप्रैल के बाद कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.3°C सरायकेला में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 14.6°C नामकुम (रांची) में रहा। राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। सबसे अधिक 32.2 मिमी वर्षा गोड्डा में रिकॉर्ड की गई।

आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

पिछले दो-तीन दिनों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जगह पेड़ गिरने, फसलों को नुकसान और बिजली व्यवस्था बाधित होने की खबरें हैं। खासकर सब्जी उत्पादकों को नुकसान हुआ है, जिससे बाजार में कीमतें बढ़ गई हैं। बीते सप्ताह में अधिकांश सब्जियों के दाम 5 से 10 रुपये प्रति किलो तक बढ़े हैं, जबकि नींबू 5 रुपये से बढ़कर 10 रुपये प्रति पीस तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा के लिए फिर किया मनोनीत

तीन लोगों की मौत

आंधी-बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की जान चली गई। पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा में सीआरपीएफ कैंप पर पेड़ गिरने से एक जवान की मौत हुई। हजारीबाग के विष्णुगढ़ में बिजली का पोल गिरने से एक महिला की जान गई, जबकि जमशेदपुर के डिमना क्षेत्र में वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और दोपहर के समय तेज धूप से बचने की सलाह दी है।

https://samacharpost.live/2026/04/draupadi-murmu-renominates-harivansh-narayan-singh-rajya-sabha-deputy-chairman-third-term/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment