मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

TRE-4 भर्ती में देरी पर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, पूछा- टीचर भर्ती कब?

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :राज्य में शिक्षक भर्ती (TRE-4) को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी पर एनडीए सरकार को घेरा है और सवाल उठाया है कि आखिर शिक्षक बहाली कब होगी। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि लंबे समय से TRE-4 के लिए आवेदन तक जारी नहीं किए गए हैं। उन्होंने युवाओं की चिंता जताते हुए सरकार से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।

यह भी पढ़ें :3 साल बाद गिरिडीह नगर निगम बोर्ड की बैठक, 9 एजेंडों पर चर्चा

पिछली भर्तियों का दिया हवाला

अपने पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन सरकार के दौरान TRE-1 और TRE-2 के तहत तय समय सीमा में पारदर्शिता के साथ लाखों अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि TRE-3 की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन बाद में पेपर लीक के कारण उसे रद्द करना पड़ा और परीक्षा में देरी हुई।

सरकार के वादों पर सवाल

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस वादे का भी जिक्र किया, जिसमें कहा गया था कि शिक्षकों की रिक्तियों की गणना कर जल्द TRE-4 परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि एक साल बीतने के बाद भी अब तक वैकेंसी जारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बार-बार परीक्षा टलने से अभ्यर्थियों की आयु सीमा पार हो रही है और उनका धैर्य टूट रहा है। हर युवा नौकरी पाकर अपने परिवार की जिम्मेदारी निभाना चाहता है, लेकिन देरी के कारण उनकी उम्मीदें प्रभावित हो रही हैं।

सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग

तेजस्वी यादव ने सरकार से अपील की कि TRE-4 की वैकेंसी जल्द जारी की जाए। उन्होंने इसे लाखों युवाओं के भविष्य और उनके परिवार की उम्मीदों से जुड़ा मुद्दा बताया।

https://samacharpost.live/2026/04/giridih-nagar-nigam-board-meeting-development-agenda/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment