मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में अगले 2 दिन भारी बारिश, तेज आंधी और ओले का अलर्ट, 11 अप्रैल से मौसम रहेगा साफ

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार में मौसम विभाग ने 9 और 10 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने खासकर राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना में बुधवार को हल्की बारिश और बादलों के कारण मौसम सुहावना बना रहा। दोपहर में बूंदाबांदी के बाद तापमान में 6.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें :झारखंड में 14 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल

नमी और चक्रवाती सिस्टम का असर

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और उत्तर-पश्चिमी चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव के कारण मौसम की यह स्थिति बनी हुई है। इस दौरान राज्य में तापमान में लगभग 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।

11 अप्रैल से मौसम रहेगा साफ

मौसम विभाग के अनुसार, 11 अप्रैल से मौसम साफ होने की उम्मीद है। लोगों को अगले दो दिनों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर तेज हवा और ओले के चलते।

https://samacharpost.live/2026/04/jharkhand-weather-alert-heavy-rain-thunderstorm-april-9/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment