Samachar Post रिपोर्टर,सराॅइकेला :चांडिल अनुमंडल के मिरुडीह गांव में उत्पाद विभाग और चौका पुलिस की संयुक्त टीम ने नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में बड़ी मात्रा में नकली शराब और निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए। पुलिस को सूचना मिली थी कि मिरुडीह गांव में अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब तैयार की जा रही है और इसे बाजार में बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर रविवार रात टीम ने छापेमारी शुरू की, जो सोमवार सुबह 8 बजे तक चली।
यह भी पढ़ें :साहिबगंज कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 10 दिनों में दूसरी बार मिला ईमेल
बड़ी मात्रा में नकली शराब बरामद, फैक्ट्री सील
छापेमारी के दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में नकली शराब, अलग-अलग ब्रांड की खाली बोतलें, ढक्कन, स्टिकर, ड्रम, डेकची और पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए। पूरे परिसर को सील कर सामग्री को कब्जे में ले लिया गया।
इलाके में हड़कंप, जांच जारी
इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और उत्पाद विभाग अब नकली शराब बनाने और सप्लाई करने वाले पूरे नेटवर्क की जांच कर रहे हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Reporter | Samachar Post