- इस्तीफे की अटकलों के बीच गृह विभाग के पत्र से बढ़ी हलचल, सत्ता और विपक्ष आमने-सामने
Samachar Post रिपोर्टर, पटना: बिहार की राजनीति में इस समय हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे और भविष्य की भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच उनकी Z+ सुरक्षा से जुड़ा एक पत्र सामने आने के बाद सियासी माहौल और गर्म हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले सकते हैं। वहीं 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Z+ सुरक्षा के पत्र से बढ़ा विवाद
गृह विभाग से जुड़ा एक पत्र सामने आया है, जिसमें मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी उन्हें Z+ सुरक्षा मिलने का जिक्र है। इस खुलासे के बाद विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने “असम्मानजनक विदाई” का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा और कहा कि समर्थकों ने भी ऐसी स्थिति की कल्पना नहीं की होगी।
यह भी पढ़ें: विष्णुगढ़ कांड पर सियासत तेज, भाजपा नेता पर आरोप के बाद झामुमो का प्रदर्शन
RJD की प्रतिक्रिया
वहीं नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार पर व्यक्तिगत टिप्पणी से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता आज भी नीतीश कुमार पर भरोसा रखती है और भविष्य में भी उनके मार्गदर्शन में सरकार चल सकती है।
आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी
इस पूरे घटनाक्रम के बाद बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। एक तरफ जहां सत्ता पक्ष अपने रुख पर कायम है, वहीं विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।