धनबाद में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत फीकी, लाइसेंस रिन्यूअल में देरी से बंद रहीं शराब दुकानें

Rupa Kumari | April 1, 2026 | 05:08 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : धनबाद में नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले दिन शराब प्रेमियों को निराशा हाथ लगी। बुधवार सुबह जिले की अधिकतर शराब दुकानें और बार बंद रहे, जिसकी मुख्य वजह लाइसेंस रिन्यूअल में देरी बताई गई। सुबह होते ही लाइसेंसधारी बड़ी संख्या में उत्पाद विभाग कार्यालय पहुंच गए। रिन्यूअल प्रक्रिया को तेज किए जाने के बाद धीरे-धीरे कुछ दुकानें खुलनी शुरू हुईं, लेकिन शुरुआती घंटों में अधिकांश दुकानें बंद रहीं। अजय गौड़ ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष में लाइसेंस रिन्यूअल के साथ विभाग ने राजस्व लक्ष्य में 10% बढ़ोतरी की है।

यह भी पढ़ें: धनबाद में अवैध खनन बना जानलेवा: जमीन धंसने से 3 की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

पिछले साल से बेहतर प्रदर्शन

अधिकारी के अनुसार, पिछले वित्तीय वर्ष में फरवरी तक ही विभाग ने 113% राजस्व हासिल कर लिया था, जो एक बड़ी उपलब्धि रही। रिन्यूअल प्रक्रिया में तेजी आने के बाद दुकानों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। हालांकि, दिन की शुरुआत में हुई इस देरी से कारोबारियों और ग्राहकों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

राजस्व पर असर संभव

विशेषज्ञों का मानना है कि वित्तीय वर्ष के पहले दिन दुकानों के बंद रहने से राजस्व पर भी असर पड़ सकता है, हालांकि स्थिति जल्द सामान्य होने की उम्मीद है।

Share this news

संबंधित खबरें