बिहार में सीएम चेहरे पर सस्पेंस: 10 अप्रैल तक हो सकता बड़ा खुलासा

Rupa Kumari | April 1, 2026 | 11:49 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार: बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। मनोज तिवारी ने बड़ा बयान देते हुए संकेत दिया है कि 10 अप्रैल तक यह साफ हो सकता है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। रोहतास के डेहरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं और तेज हो गई हैं। मनोज तिवारी ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उन्हें अपना नेता बताया। उन्होंने कहा कि जब बिहार मुश्किल दौर से गुजर रहा था, तब नीतीश कुमार ने अपने अनुभव और राजनीतिक समझ से राज्य को नई दिशा दी। उन्होंने यह भी कहा कि आज बिहार की बेहतर छवि के पीछे नीतीश कुमार का बड़ा योगदान है, जिसे जनता भी मानती है।

यह भी पढ़ें: पटना में बेखौफ अपराधी: अपार्टमेंट में घुसकर व्यवसायी को मारी गोली

उम्र पर उठे सवालों का जवाब

सीएम की उम्र को लेकर उठ रहे सवालों पर तिवारी ने कहा कि किसी भी नेता की पहचान उसकी क्षमता और अनुभव से होती है, न कि उम्र से। उनके मुताबिक, नीतीश कुमार आज भी पूरी ऊर्जा के साथ काम कर रहे हैं। विपक्ष के परिवारवाद के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि जो दल खुद परिवारवाद की राजनीति करते रहे हैं, वही अब नैतिकता की बात कर रहे हैं। उन्होंने इसे जनता को गुमराह करने की कोशिश और “सियासी मक्कारी” बताया।

10 अप्रैल पर टिकी नजरें

इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। अब सभी की नजरें 10 अप्रैल पर टिकी हैं, जब मुख्यमंत्री पद को लेकर तस्वीर साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share this news

संबंधित खबरें