Samachar Post रिपोर्टर, रांची: कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने सभी सरकारी कर्मियों (समूह घ को छोड़) को ऑनलाइन संपत्ति विवरणी भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दी है। इसके बाद एचआरएमएस पोर्टल पर यह सुविधा बंद कर दी जाएगी। संपत्ति विवरणी भरने का प्रावधान वर्ष 2025 के लिए है। पोर्टल पर यह सुविधा पहले 1 जनवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक उपलब्ध थी। लगभग 90% सरकारी कर्मियों ने अब तक अपनी विवरणी जमा कर दी है। शेष 10% कर्मियों के लिए अब 31 मार्च अंतिम मौका है।
यह भी पढ़ें: AI इंसान का मालिक नहीं, सेवक बने: जमशेदपुर में सरयू राय का बयान
विभाग का निर्देश
कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी संपत्ति विवरणी पोर्टल पर जमा कर दें, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता या देरी से बचा जा सके।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।