मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, नितिन नवीन ने भी छोड़ी विधायकी; बिहार की राजनीति में हलचल

--Advertisment--

  • राज्यसभा में नई भूमिका की तैयारी, नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज

Samachar Post रिपोर्टर, पटना: नीतीश कुमार और नितिन नवीन के इस्तीफों के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद (MLC) पद से इस्तीफा दिया है, वहीं नितिन नवीन ने बांकीपुर सीट से विधायक पद छोड़ दिया है। नीतीश कुमार हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। ऐसे में अब वे राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते नजर आएंगे। लंबे समय तक बिहार की राजनीति के केंद्र में रहने के बाद अब उनका फोकस दिल्ली की राजनीति पर रहेगा।

नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज

इन इस्तीफों के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक का असर, मेमू ट्रेनें रद्द; धनबाद रूट पर यात्रियों की बढ़ी परेशानी

चारों सदनों में प्रतिनिधित्व का रिकॉर्ड

नीतीश कुमार उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने देश के चारों सदनों विधानसभा, लोकसभा, विधान परिषद और राज्यसभा में प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 1985 में हरनौत से विधायक बनकर राजनीति की शुरुआत की थी और 1989 में लोकसभा पहुंचे थे। इस्तीफे से पहले पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जदयू के वरिष्ठ नेताओं ललन सिंह, संजय कुमार झा, विजय कुमार चौधरी और अशोक चौधरी के साथ अहम बैठक हुई, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

नितिन नवीन का भावुक संदेश

नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए कहा कि विधायक के रूप में काम करना उनके लिए गर्व की बात रही। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नई जिम्मेदारी के साथ भी वे बिहार के विकास के लिए काम करते रहेंगे।

“विकसित बिहार” का लक्ष्य

उन्होंने नरेंद्र मोदी के विजन का जिक्र करते हुए कहा कि 2047 तक विकसित भारत और विकसित बिहार बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। इन दोनों बड़े फैसलों के बाद अब सबकी नजर इस बात पर है कि बिहार में नेतृत्व को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है और राज्यसभा में इन नेताओं की भूमिका कैसी रहती है।

https://samacharpost.live/2026/03/dhanbad-train-cancelled-adra-division-rolling-block-memu-black-diamond-delay/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment