मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जूते में छिपा सांप बना खतरा, डसने के बाद पुलिसकर्मी ने बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

--Advertisment--

  • नालंदा में हैरान करने वाली घटना, डॉक्टर बोले सांप छोटा था, हालत खतरे से बाहर

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : बिहारशरीफ नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पुलिसकर्मी जिंदा सांप को कांच की बोतल में बंद कर इलाज कराने पहुंच गया। मिली जानकारी के अनुसार, डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मी वीरेंद्र महतो रोज की तरह ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने जूता पहना, अंदर छिपे सांप ने उनके पैर में डस लिया। बताया जा रहा है कि सांप पहले से ही जूते में छिपा हुआ था, जिसका उन्हें अंदाजा नहीं था।

हिम्मत दिखाकर सांप को किया कैद

सांप के डसने के बाद भी वीरेंद्र महतो ने घबराने के बजाय साहस का परिचय दिया। उन्होंने तुरंत सांप को पकड़ा और कांच की बोतल में बंद कर लिया, ताकि डॉक्टरों को पहचान में आसानी हो सके। इसके बाद वह बिना देर किए सीधे अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि सांप छोटा था, इसलिए जहर का असर ज्यादा नहीं हुआ। फिलहाल वीरेंद्र महतो की हालत स्थिर है और वे पूरी तरह खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार भंडार निगम किराए पर लेगा हजारीबाग, खूंटी और सिमडेगा के गोदाम, बाजार समिति की आय होगी बढ़ी

सीख: जूते पहनने से पहले करें जांच

यह घटना एक बड़ी सीख भी देती है। अक्सर लोग जल्दबाजी में बिना देखे जूते-चप्पल पहन लेते हैं, जो खतरनाक साबित हो सकता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि खासकर ग्रामीण या खुले इलाकों में जूते पहनने से पहले उन्हें एक बार जरूर जांच लेना चाहिए।

https://samacharpost.live/2026/03/bihar-bhandar-nigam-rent-jharkhand-warehouses/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment